मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी का बिलासपुर प्रवास.. कुछ देर रुक, 2 लोगो को लेकर फिर रवाना हुई बागेश्वर धाम

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.....
प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कोशल्या देवी और बेटी स्मृति साय सुबह बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंची। रायपुर से रवाना होकर करीब सवा दस बजे निजी प्रवास पर बिलासपुर में दाखिल हुईं और सीधे मिनोचा कालोनी पहुंची। व्यवसायी चन्द्रचूर्ण त्रिपाठी के घर पहुंचकर करीब 10 मिनट विश्राम किया। और फ्रेश होने के बाद चन्द्रचूर्ण  त्रिपाठी और रवि मिश्रा को अपने साथ लेकर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। 

कौशल्या देवी साय और बेटी स्मृति साय के साथ चन्द्रचूर्ण त्रिपाठी और रवि मिश्रा अलग अलग गाड़ी में सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर अमरकंट की तरफ रवाना हुई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी अमरकंटक का भी दर्शन कर सकती है। यदि ऐसा कुछ नहीं हुआ तो  छततपुर स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगी। बाबा बागेश्वर धाम पहुंचकर बाबा बाघेश्वार का दर्शन लाभ लेंगी।

मुख्यमंत्री पत्नी की आगमन की सूचना के बाद पुलिस टीम मिनोचा कालोनी पहुंच गयी। इस दौरान चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post