तलवारनुमा चाकू को लहराने वाले आरोपी बदमाश को सीपत पुलिस के द्वारा किया गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर..........


 

   ♦️ *आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी मारपीट का प्रकरण दर्ज है* 

  ♦️ *आम्र्स एक्ट कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल*

*गिरफ्तार आरोपी-* 
रामलाल यादव पिता झुरांगी यादव उम्र 34 साल निवासी यादव मोहल्ला ग्राम दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

*जप्त* - धारदार जंगयुक्त तलवारनुमा चाकू 

*विवरण*-  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.03.2025 को एनटीपीसी उज्जवल नगर सीपत में सूचना मिली की आरोपी रामलाल यादव धारदार जंगयुक्त तलवारनुमा चाकू पकडा हुआ है और लहरा कर गाली गलौच कर रहा था आसपास के लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना सीपत पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकडने घटना स्थल रवाना हुए आरोपी को घेरा बंदी कर पकडा गया पुछताछ करने पर अपना रामलाल यादव पिता झुरांगी यादव उम्र 34 साल निवासी यादव मोहल्ला ग्राम दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग बताया जिसे गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी से एक नग धारदार जंगयुक्त तलवारनुमा चाकू को जप्त किया गया है। आरोपी रामलाल यादव के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जेल दाखिल किया गया 
              उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्र आरक्षक परमेश्वर सिंह ठाकुर आरक्षक मुरीत राम बघेल का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post