डेली न्यूज़ टाइम्स..... जिया उल्ला खान
........ बिलासपुर ----------------------------------------------------------
’’ अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
’’ आपरेशन प्रहार के तहत मिली सफलता
’’ आरोपियो के कब्जे से एक नग देशी कट्टा जप्त
’’ आरोपियो को देशी कट्टा के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया
’’ नाम आरोपी - 01.विकास उर्फ बाके सिंह पिता विजय उर्फ बृजभान उम्र 38 साल निवासी बिजली आफिस के सामने श्री रामजी नगर सिरगिटटी थाना सिरगिटटी
02. अरुण यादव पिता श्याम यादव उम्र 22 साल निवासी शारदा मंदिर के पीछे नजर लाल पारा थाना सिरगिटटी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 25.03.2025 मुखबीर से सूचना मिला कि मैटिक चौक सिरगिटटी के पास रोड किनारे 02 व्यक्ति खडे होकर जिसमे से एक व्यक्ति के हाथ मे देशी कट्टा रखा है तथा आने जाने वालो को डरा धमका रहा है घटना की सूचना मिलते ही तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया तथा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी रजनीश सिंह द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल पहुचे पुलिस को आता देख कर दोनो आरोपी भागने के फिराक मे थे सिरगिटटी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दोनो आरोपियो के पकडकर तथा चेक करने पर आरोपी विकास उर्फ बाके सिंह के कब्जे से एक नग देशी कट्टा जप्त किया गया दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल दोखिल किया गया