डेली न्यूज़ टाइम्स...
बिहार खबर.......
बिहार के दरभंगा जिले में सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली एक मैडम पर प्रिंसिपल और एक शिक्षक, दोनों फिदा हो गए। इसी लव ट्राएंगल में शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में जनवरी महीने में हुआ था। पुलिस ने वारदात के 55 दिन बाद जब इस कांड का खुलासा किया तो हैरान करने वाली बातें सामने आईं। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रिंसिपल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन शूटर भी शामिल हैं।एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मंगलवार को इस कांड का खुलासा करते हुए बताया कि अदलपुर उच्च माध्यमिक विधायलय के प्रिंसिपल रामचंद्र पासवान और शिक्षक रामाश्रय यादव का स्कूल की एक शिक्षिका के साथ त्रिकोणात्मक प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते शूटर मुकेश यादव को सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। मुकेश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।