नाबालिक ने तलवार लेकर मारने को दौड़ाया.. सरकंडा पुलिस ने किआ गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर.......----------------------------------------------------
📌 *क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

📌 *नाबालिक ने प्रार्थी के साथ गाली गलौचा कर जबरन किया विवाद।*

📌 *विवाद करने से मना करने पर प्रार्थी को मारेन के लिए तलवार लेकर दौड़ाया।*

📌 *विधि से संघर्षरत् नाबालिक के कब्जे से एक तलवार किया गया बरामद।* 

📌 *विधि से संघर्षरत् नाबालिक के विरूद्ध किया गया वैधानिक कार्यवाही।* 
----------------------------------------------------
*नाम आरोपी -*
विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक। 
----------------------------------------------------
*विवरण -*
            मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कृष्ण दास पिता राम दास उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 50 श्यामनगर लिंगियाडीह का दिनांक 16.03.2025 को रात्रि करीब 00.15 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मगरपारा चौक से काम करके वापस अपने घर आ रहा था रात्रि करीब 11.30 बजे घर के पास पहुंचने पर मोहल्ले का नाबालिक लड़का अष्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर अपने पास रखे लोहे का हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देते दौड़ाया जिससे जान बचाकर भागना बताया, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम तैयार कर विधि से संघर्षरत् नाबालिक को चिंगराजपारा मंे घेराबंदी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त लोहे का तलवार जप्त कराया जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post