होली पार्टी मे पति को पिलाई शराब, फिर पत्नी से 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप...

डेली न्यूज़ टाइम्स...

DNT Kanpur News: कानपुर में होली मिलन के दौरान पांच युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो उसको खेतों पर खींचकर ले गए। आरोपी गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में राहुल निषाद उर्फ बाजीगर, उसका भाई सुनील, भोला, अरुण निषाद और गोविंद कुशवाहा गांव निवासी दोस्त के यहां होली मिलने और रंग खेलने के बहाने गए थे। युवकों ने दोस्त और मकान मालिक के बेटे को जमकर शराब पिलाई। जिसकी वजह से वह नशे में होकर बेसुध हो गए। इसके बाद दोस्त की पत्नी से पांचों युवक छेड़छाड़ करने लगे।

पांचों आरोपी गिरफ्तार
महाराजपुर थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसके साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। महिला के मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post