मेरठ मे प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर पति के किये 15 टुकड़े.. फिर सीमेंट से किआ बॉडी पार्ट्स को ड्रम मे जाम

डेली न्यूज़ टाइम्स...
उत्तर प्रदेश.....
 मेरठ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के 15 टुकड़े करके सीमेंट में सील कर दिया, हालांकि पुलिस से बच नहीं पाए और दोनों अरेस्ट हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद ये दोनों शिमला घूमने चले गए थे. बताया जा रहा है कि साहिल और मुस्कान दोनों नशे का इंजेक्शन लेते थे. साहिल को लेकर भी शक जताया जा रहा है कि वह कहीं तंत्र-मंत्र तो नहीं करता था. 

प्रेमी साहिल के कमरे की दीवारों पर तंत्र-मंत्र की तस्वीरें

मेरठ हत्याकांड के आरोपी साहिल के कमरे की तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि वह किस तरह की मानसिकता का था. उसके कमरे के एक कोने में बीयर और शराब की बोतलें पड़ी हैं, जिससे पता चलता है कि वह नशे का आदी थी. दीवार पर शिव भगवान की तस्वीर है. इसी के साथ दीवार पर तंत्र-मंत्र से जुड़ी तस्वीर भी दिख रही है. चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा है. साहिल जिस किराए के कमरे में रहता है, वहां की दीवारों पर सिगरेट गांजे की तस्वीरें भी हैं. इस कमरे में तीन लड़के किराये पर रहते थे. पुलिस ने कमरे को बंद कर दिया है.

मुस्कान ने प्रेमी से कहा- तुम्हारी मरी हुई मां ने अवतरित होकर सौरभ का वध करने को कहा

इस मामले को लेकर एसपी सिटी मेरठ ने बताया कि मर्डर की सारी प्लानिंग मुस्कान की थी. मुस्कान ने कुछ स्नैप चैट पर फेक आईडी बना रखी थी और अपने प्रेमी साहिल को कहा कि साहिल तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थीं और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा. साहिल इस तरह की बातों में विश्वास करता था. इसके बाद मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा कि पूजा करने के बाद जहां पूजा का सामान दबाया जा सके. वो प्लान कर रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद सौरभ को जमीन में गाढ़ा जा सके. जब उसे पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने चिकन काटने के बहाने चाकू खरीदे और बेहोशी की दवाई खरीदी और फिर मर्डर किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post