डेली न्यूज़ टाइम्स
..... जिया उल्ला खान....
आज प्रथम हॉस्पिटल के द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2025 दिन शनिवार को निखिल आश्रम बहतराई में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में समीपस्थ ग्राम के निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। आश्रम में लोगों के आस्था के साथ स्वास्थ्य का परीक्षण प्राप्त होने से, प्रथम हॉस्पिटल के शिविर की सराहना लोगो के द्वारा की गई। शिविर में निखिल आश्रम की तरफ से पंडित श्री राजेंद्र दूबेजी, साधक श्री वसुदास निखिल जी एवं प्रथम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रजनीश पाण्डेय जी विशेष रूप से उपस्थित थे । डॉ रजनीश ने अपनी टीम के साथ विशेषज्ञीय सेवा ग्रामीणों को प्रदान की। एक दिवसीय शिवर में आसपास के ग्रामीणों ने शिविर में अपना स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया ।