डेली न्यूज़ टाइम्स
जिया उल्ला खान
......................
रायपुर के अनुपम नगर इलाके में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती की घटना सामने आई है. तीन बदमाशों ने खुद को 'लाल सलाम गैंग' का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपियों नने दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया और उन्हें बांधकर डकैती की घटना को अंजाम दियाजानकारी के अनुसार, तीन बदमाश आर्मी की ड्रेस में पहुंचे थे और घर में घुसने के बाद परिवार को बंधक बना लिया. बदमाश करीब 60 लाख रुपए की नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना खम्हारडीह की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग एकत्र किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है.