रायपुर मे रहने वाले 3 बांग्लादेशी व्यक्ति गिरफ्तार... फर्जी दस्तावेज बनाने वालो को खोज रही पुलिस

एटीएस ने तीन बांग्लादेशी सगे भाइयों के इराक भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। तीनों तीन दिन तक पुलिस की रिमांड में हैं। तीनों रायपुर में पिछले आठ वर्षों से रह रहे थे

कबाड़ी का काम कर रहे थे

टिकरापारा टीआई विनय सिंह बघेल के मुताबिक इस्माइल तथा उसके भाई रायपुर में रहकर कबाड़ी का काम कर रहे थे। तीनों संतोषी नगर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर कबाड़ खरीदी-बिक्री का काम कर रहे थे। तीनों भाइयों के मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों के कॉल डिटेल खंगाल रही है।जा

देश से बाहर जाने की फिराक में थे

एटीएस ने जिन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास बगदाद जाने का वीजा मिला है। पुलिस को जो जानकरी मिली है, उसके मुताबिक कई बांग्लादेशी रायपुर से इराक, बगदाद वीजा लेकर पूर्व में जा चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post