गुहा निषाद जयंती एवं माता बिलासा जयंती के लिए बैठक हुई सम्पन्न.. शामिल हुए कार्यक्रम के सभी पदाधिकारी

जिया उल्ला खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर :- आगामी 16 दिसंबर को गुहा  निषाद राज जयंती एवं वीरांगना बिलासा देवी जयंती का आयोजन बड़े ही धूम धाम  से होना है
 जिसको लेकर अब तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है, उस दिन बड़े हर्ष से शोभायात्रा रैली का आयोजन रखा गया है, कार्यक्रम को पिछले 25 वर्षो से हर्षोल्लास से मनाया जता है, इसी विषय मे बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार किआ गया बैठक मे मुख्य रूप से संयोजक श्री सुखाऊ राम निषाद, सह संयोजक श्री किसान केवट व् राम प्रसाद केवट, अध्यक्ष जीवन धिवर उपाध्यक्ष श्री मनहरण कैवर्य, सचिव गणेश निषाद कोषाध्यक्ष नकुल निषाद, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत नाविक, राज केवट, बिलासा सेवा समिति से गजेंद्र निषाद, धनेष केवट एवं समाज के अन्य लोग शामिल हुए.. 
आगामी 16 दिसम्बर के कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे सांसद तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन, एवं पार्षद प्रियंका यादव शामिल होंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post