मछवारा समाज से महापौर की प्रबल दावेदार रमा नाविक ने दिए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के संकेत... दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों से समाज से की गयी है टिकट की मांग

बिलासपुर निकाय चुनाव 2025...

नगरीय निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है जिसको लेकर अब आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, इस बिच मछुआरा समाज भी चुनाव लड़ने की मंशा बना चूका है जिसको लेकर, रमा नाविक एवं उनके पति अजीत नाविक पूरे समाज के समर्थन के साथ बिलासपुर विधायक से लेकर बेलतरा विधायक के समक्ष टिकट की मांग को लेकर आवेदन कर चुके हैं... इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का आगमन बिलासपुर विधानसभा एवं बेलतरा विधानसभा जहां पर सारे समाज के साथ चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी,

दोनों ही पार्टी से अगर टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मछवारा समाज स्वतंत्र है....

 डेली न्यूज़ टाइम से बात करते हुए रमा नाविक ने बताया कि जैसा कि वह चाहती है चुनाव लड़ने के लिए  दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुकी है ऐसे में यदि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी की तरफ से टिकट उनको नहीं मिलती है तो उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है .... श्रीमती रमा नाविक पति अजीत नाविक ने यह साफ स्पष्ट कर दिया है बिलासपुर से महापौर मछुआरा समाज से ही होना चाहिए ये मांग पुरे छत्तीसगढ़ के मछवारा समाज ने की है...उनको अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज का भी सहयोग है, उन्होंने भी यह स्पष्ट कर दिया है दोनों पार्टी  के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा अगर उनके दावेदारी को नजरअंदाज किआ जाता है तो वे समाज के साथ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है

Post a Comment

Previous Post Next Post