फ्यूचर शाइन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन",9. "विद्यालय में विज्ञान और नवाचार का अद्भुत संगम"l

*"ऑर्डिनरी के एफर्ट से बनो एक्स्ट्राऑर्डिनरी"* की तर्ज पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने मनाया वार्षिक साइंस एग्जीबिशन जिसके मुख्य अतिथि रहे बिलासपुर नगर निगम सभापति माननीय श्री नज़ीरूद्दीन एवं विशिष्ठ अतिथि श्री एस. एल. निराला प्रिंसिपल महोदय जे पी वर्मा कॉलेज बिलासपुर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं वैज्ञानिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्री नज़ीरूद्दीन द्वारा विद्यार्थियों के बनाए गए मॉडल, शिक्षकों के प्रबंधन और उसकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं।

*काश ऐसे कार्यक्रम सभी स्कूलों में हो*

*"एस. एल. निराला"*

तद् पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री एस. एल. निराला ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। श्री निराला ने कार्यक्रम की भव्य तैयारी को देखते और गर्वांवित होते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम तो केवल कॉलेज में ही हुआ करते हैं काश ऐसे कार्यक्रम सभी स्कूलों में हो जिससे कि बच्चों का कौशल विकास हो उन्होंने बताया कि बच्चों को तो केवल अवसर की आवश्यकता होती है। अगर स्कूल एवं शिक्षक सही मार्गदर्शन दें, तो बच्चे उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं। श्री मौलाना ने बच्चों के हवाले से कहा की विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों के विषय मे संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान पाठक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री एम. सलीम ने कहा कि स्कूल के ऐसे कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए जिससे कि बच्चों में नई विधाओं का विकास हो रहा है।


*400 से अधिक स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा*

 इस विज्ञान प्रदर्शनी मे 400 से अधिक स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी उपस्थित अभिभावक एवं प्रोग्राम मे आये मेहमानों का दिल जीत लिया जिसमे सभी कक्षाओं मे विज्ञान एवं अन्य विषयों के पोस्टर एवं चार्ट से सजा रखा था। इस आयोजन में स्कूल के सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक साइंस से जुड़े मॉडल बनाएं और उनके द्वारा इनसे जुड़े तथ्यों को आए हुए सभी अभिभावकों को अंग्रेजी भाषा में बेहतरीन अंदाज़ में समझाया। विद्यार्थी द्वारा विभिन्न प्रकार के आधुनिक व स्वदेशी तकनीक पर तैयार मॉडल और प्रोजेक्ट पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय परिसर के विभिन्न कक्षाओ मे हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र अपनी रचनात्मक प्रतिभा और तीव्र बुद्धिमता से जटिल संरचना पर आधारित संयंत्र के बेहतर तकनीक के जरिए आसान तरीके से मॉडल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।बच्चों द्वारा बनाये गए सभी मॉडल जैसे स्वच्छ भारत, 
भारतीय मिसाइल लॉन्चर, 
ग्लोबल वार्मिंग, 
 ग्लोबल वीमेन साइंटिस्ट, 
 डे एंड नाइट, सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा, 
एसिड रेन, 
थर्मल पावर, 
टवेन्टी फरस्ट सेंचुरि स्मार्ट एग्रीकल्चर, 
पॉल्यूशन कंट्रोल, 
 वॉटर डिस्पेंसिंग सिस्टम, 
वॉटर पुरीफिकेशन, 
सेव वाटर मैनेजमेंट, 
 प्लांट लाइफ साइकिल, 
 डिफरेंट सोर्सेस ऑफ़ वाटर, 
 ऑप्टिकल ह्यूमन आई, 
डिफरेंट टाइप्स ऑफ़ पॉल्यूशन, 
थर्मल पावर प्लांट, 
ग्रीनहाउस मैनेजमेंट, परमाणु ऊर्जा, मिशन चंद्रयान
सस्टेनेबल डेवलपमेंट आदि मॉडल ने सभी विजिटर्स का मन मोह लिया, जिसके एवज मे स्कूल द्वारा सभी भाग लिए गए बच्चों को नगद पुरस्कार, सर्टिफिकेट, ट्रॉफ़ी, मेडल और अन्य पुरस्कारो से सम्मानित किया जाएगा।आर्ट एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शन आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम में जन शिक्षकों, संस्थान के शिक्षकों, और पालकों का पूरा सहयोग रहा। सम्मान और शुभकामनाएं कार्यक्रम की सफलता पर सभी आगंतुकों ने पूरे स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक एवं मैनेजमेंट कमिटी को शुभकामनाएं दीं।

   जहाँ इस कार्यक्रम मे मौलाना हाफिज महफूज रज़ा ,इमाम हाफ़िज़ ज़ाहिर आगा साहब ,मौलाना शेख़ शब्बीर नूरी साहब, हाफिज श्री मोहम्मद शब्बीर , श्री कारी कुर्बान साहब, एनपीएस गर्ल्स स्कूल के डायरेक्टर श्री बक्शीश अहमद साहब ,श्री इरफान सिद्दीकी, हाफिज मौलाना आरिफ अंजुम इमाम नगीना मस्जिद, श्री बंटी भाई आदि सभी ने स्कूल के मैनेजमेंट की सराहना एवं प्रार्थना की तथा इस कार्यक्रम मे स्कूल की डाइरेक्टर महोदया श्रीमति रुहिना मेमन,सभी शिक्षकगण एवं स्कूल मैनेजमेंट की पूरी टीम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post