Education Hub मंगला ब्रांच ने जागृति स्कूल में आयोजित किया करियर गाइडेंस सेमिनार, विद्यार्थियों को दी सफलता की नई दिशा*

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने और उन्हें सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Education Hub, मंगला ब्रांच की ओर से जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल, मंगला में करियर गाइडेंस सेमिनार, मोटिवेशनल सेशन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार के दौरान Education Hub की टीम ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, प्रभावी अध्ययन तकनीकों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा व ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को प्रेरणादायक बना दिया।

Education Hub की टीम ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इसी उद्देश्य के तहत भविष्य में भी विभिन्न विद्यालयों में ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Education Hub, मंगला ब्रांच ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी शिक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post