डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर.....
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण में तीसरे और चौथे दिन कुल 8 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
👉 तीसरे दिन के मुकाबले
पहले मैच में पुलिस परिवार बिलासपुर ने एम्प्लॉय 11 कोरबा को 19 रनों से हराया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच संतोष रहे।
दूसरा मुकाबला कवर्धा एजुकेशन और शक्ति एजुकेशन के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक सुपर ओवर में शक्ति एजुकेशन ने जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच खगेश पटेल रहे।
👉 चौथे दिन के मुकाबले
पहले मैच में कोरबा सर्विसेज ने SK11 कोरबा को 1 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच गजेंद्र रहे।
दूसरे मुकाबले में स्टार 11 मुंगेली ने मुंगेली कोरबा टीचर राइडर को 69 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच अभिजीत रहे।
तीसरे मैच में स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने SK11 कोरबा को 6 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच संजय यादव रहे।
चौथे मुकाबले में नेचर 11 जीपीएम ने स्टार 11 मुंगेली को 8 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच जयनसुदीप ध्रुव रहे।
पांचवें मैच में स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने कोरबा सर्विसेज को 4 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच अंकित रहे।
दिन के अंतिम मुकाबले में नेचर 11 जीपीएम ने कोरबा टीचर राइडर को 78 रनों से हराया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच ईश्वर साहू रहे।
👉 नॉकआउट में एंट्री
इन शानदार मुकाबलों के बाद स्मार्ट सिटी बिलासपुर और नेचर 11 जीपीएम ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है।
लीग में आगे के मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 🔥🏆