डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान ).....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्या घर योजना के तहत बिलासपुर की बेलतरा विधानसभा क्षेत्र स्थित पाम एन्क्लेव आवासीय सहकारी समिति में 40 किलोवॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भट्ट एंटरप्राइजेस एवं के सहयोग से किया गया। यह परियोजना बिलासपुर की आवासीय कॉलोनियों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर आगे बढ़ रहा है। पीएम सूर्या घर योजना आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में राहत देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा देश की ऊर्जा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला बनेगी।
उन्होंने पाम एन्क्लेव समिति और भट्ट एंटरप्राइजेस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के क्षेत्र में प्रेरणादायी उदाहरण बनेंगी। इस सोलर प्लांट के माध्यम से कॉलोनी के कॉमन एरिया में बिजली की खपत कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य , कॉलोनी के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पीएम सूर्या घर योजना को जनहितकारी और भविष्य के लिए उपयोगी बताया।