17 मई को खेला जाएगा दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग का मेगा फाइनल

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...बिलासपुर....

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में आयोजित “दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग” का मेगा फाइनल मुकाबला 17 मई को खेला जाएगा। विभागीय वर्ल्ड कप के नाम से चर्चित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों की लगभग 48 विभागीय टीमों ने हिस्सा लिया।


12 दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में बलौदाबाजार पुलिस, रेलवे फाइटर बिलासपुर, जल संसाधन विभाग और पुलिस परिवार विभाग बिलासपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 17 मई को खेले जाएंगे।

संघ के प्रांत अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट जैसे खेल अधिकारी-कर्मचारियों की व्यस्त दिनचर्या और मानसिक तनाव को कम करने में बेहद कारगर हैं। साथ ही इस तरह की प्रतियोगिताएं कौशल विकास, संगठन क्षमता और टीम वर्क को बढ़ावा देती हैं।


उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जिलों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post