गौरेला की छात्रा नूपुर राठौर ने 10वीं में 93% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....

गौरेला। क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा कु. नूपुर राठौर (मणिकर्णिका) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
नूपुर की माता प्रभात राठौर और पिता डॉ. ओमप्रकाश राठौर (फार्मासिस्ट, जिला जेल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। नूपुर की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे ग्राम गिरवर का मान-सम्मान बढ़ाया है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी नूपुर की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामवासियों ने नूपुर को बधाई देते हुए उनके आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post