बिलासपुर पुलिस, जीपीएम एजुकेशन, सारंगढ़ एजूकेशन में क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

डेली न्यूज़ टाइम्स.... खेल डेस्क /
बिलासपुर....
मिनी स्टेडियम गांधी चौक में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित "डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग उन्नति कप" -डीपीएल सीजन 4,के तीसरे दिन 4 मैच खेले गए।आयोजन समिति के अध्यक्ष अख्तर खान ने बताया क दिन का मैच पहला मैच मुंगेली पुलिस वर्सेस राजनांदगांव पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें राजनंदगांव पुलिस की टीम ने टॉस जीत पर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 68 रन बनाए जिसके जवाब में उतरी मुंगेली पुलिस की टीम निर्धारित आठ ओवर में 45 रन बना सके और इस मैच की विजेता टीम राजनांदगांव रही 
वही दिन के दूसरा मैच सारंगढ़ एजुकेशन डिपार्मेंट और पथरिया पैंथर एस एजुकेशन डिपार्टमेंट के मध्य खेला गया जिसमें सारंगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी पथरिया पैंथर्स की टीम निर्धारित 8 ओवर में 53 रन बना सकी जिसके जवाब में उतरी सारंगढ़ की टीम ने 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और सारंगढ़ में इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच जीपी मिश्रा को मनीष अग्रवाल और रिंकू  मित्रा 
वही दिन का तीसरा मैच लायन एजुकेशन बिलासपुर और मेडिकल वॉरियर बिलासपुर के बाद खेला गया जिसमें मेडिकल वॉरियर ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए जिसके जवाब में उतरी लायन एजुकेशन बिलासपुर की टीम 6 ओवरों में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस मैच की विजेता टीम मेडिकल वॉरियर रही और अगले राउंड में प्रवेश पाया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुधांशु भट्ट को डॉ  अजय सिंह और हेमंत परिहार के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया
 दिन का आखिरी मैच सारंगढ़ एजुकेशन और कोरबा 11 एजुकेशन के मध्य खेला गया जिसमें कोरबा एजुकेशन की टीम में पहले टॉस जीत पर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए वहीं सारंगढ़ की टीम ने टारगेट को चेज करते हुए निर्धारित सात ओवर दो बाल में लक्ष्य हासिल कर लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच चितरंजन को अमरनाथ सिंह और डॉ अजय यादव के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया ।और सारंगढ़ एजुकेशन की टीम ने क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश पाया ।सभी मैच में स्कोर की भूमिका मोइन मिर्जा एवं कामेंट्री का भार कृष्णा तिवारी ने संभाला। आयोजन को सफल बनाने के लिए विवेक दुबे,योगेश पांडे, प्रदीप पांडे, देव रूद्र कर ,जेपी मानिकपुरी ,आसिफ अली ,सृजन जायसवाल ,सौरभ मजूमदार ,परिवेश दीवान ,अजय साहू, किरण निषाद,अमलेश पाली,शिशिर निषाद अनीश कौशिक, विजय नापित, आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।।

Post a Comment

Previous Post Next Post