छत्तीसगढ़ बेसबॉल टीम का रजत पदक पर कब्जा

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
69वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेसबॉल 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिका की टीम भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ दल के प्रमुख प्रबंधक अख्तर खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ अंडर 14,17 बेसबॉल बालक बालिका चारों टीम ने अपने-अपने पुल में बिना मैच हारे पूल टॉप करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में भी एक तरफा मुकाबला करते हुए प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाया। 
जहां टीम का मुकाबला 14 वर्ष बालक  का सेमीफाइनल मैच चंडीगढ़ से हुआ जिसमें 03-00 से जीता ,14 वर्ष बालिका ने चंडीगढ़ को 08-01 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया तथा 17 वर्ष बालक ने महाराष्ट्र को 5-00 से हराया व बालिका 17 वर्ष ने महाराष्ट्र को 07-02 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया । 14 वर्ष बालिका का फाइनल मुकाबला दिल्ली ने 02-01 से जीता वहीं बालक 14 वर्ष को 05-02 से दिल्ली की टीम ने हराया । वही 17 वर्ष बालक को 01-00 से दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा वहीं बालिका टीम ने कड़े मुकाबले में है हार का सामना करना पड़ा जिसमें स्कोर 06-05 रहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रदेश की बेसबॉल दल का तीन दिवसीय कोचिंग कैंप बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक लगाया गया था जिसमें खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस मानसिक तौर से मैच खेलने के लिए तैयार किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों से यह आशा है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक लाएंगे। टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, चेतना देवलिया, संदीप गाहिरे नेहा यादव,अंजलि खलको,आकृति श्रीवास्तव ,ऋतु पटेल है खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल महासचिव श्री मिताली घोष प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप,लखन देवांगन,अंकुर रजक शिशिर निषाद एवं सभी व्यायाम शिक्षक ने बधाई दी है

Post a Comment

Previous Post Next Post