महुआ शराब के साथ दो महिलाओं पर कार्रवाई, 75 लीटर शराब और 210 किलो लाहन

डेली न्यूज़ टाइम्स...( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर, -  जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग एवं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना तखतपुर और चकरभाठा क्षेत्र से दो महिलाओं के कब्जे से कुल 75 लीटर महुआ शराब और 210 किलो लाहन जब्त किया गया। 
मामला धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत दर्ज कर कायम प्रकरण संख्या 02 बनाया गया है।पहले मामले में साल्हे कापा, थाना तखतपुर निवासी सोमारिन बाई (पति फूल चंद्र, उम्र 38 वर्ष) के पास से 45 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरे मामले में डडहा, थाना चकरभाठा निवासी मधुलता धुरी (पति स्व. रामगोपाल, उम्र 40 वर्ष) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब के साथ 210 किलो लाहन जब्त किया गया।

यह कार्रवाई स. जि.आ. अधिकारी छबि पटेल, आ.उप नी. धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, अनिल पांडे, जयशंकर कमलेश तथा आरक्षक राहुल दुबे, दिशा लहरे की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सतत अभियान चलाने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post