जीपीएम जिले की होनहार छात्रा तंजिला बानो ने 12वीं में हासिल किए 92.20%, इंजीनियर बनकर करना चाहती हैं परिवार का नाम रोशन

डेली न्यूज़ टाइम्स...( जिया उल्ला खान )

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.... जिले की होनहार छात्रा तंजिला बानो ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 461 अंक हासिल कर 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तंजिला की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
डेली न्यूज़ टाइम्स ने तंजिला बानो से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई दी। तंजिला ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

तंजिला ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी कलीम उल्ला की सुपुत्री हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

तंजिला का सपना एक सफल इंजीनियर बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post