डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम)...जिले की राजनीति में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बाला कश्यप को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष गजमती भानु की अनुशंसा पर की गई है।
बाला कश्यप पहले संयुक्त महामंत्री के पद पर रह चुके हैं और संगठन में उनकी सक्रियता व अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पदोन्नत कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
डेली न्यूज़ टाइम्स से बातचीत में बाला कश्यप ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर बाला कश्यप ने विधायक अटल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना तथा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना रहेगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बाला कश्यप को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।