रामनवमी पर भाजपा युवा नेता दीपक नादम ने कराया कन्या भोज, भक्ति और सेवा का दिखा सुंदर संगम

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर...

रामनवमी के पावन अवसर पर भाजपा युवा नेता दीपक नादम द्वारा कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और श्रद्धा से भरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कन्याओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और संस्कारों का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान दीपक नादम ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में सम्मान और सेवा की भावना को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर दीपक नादम ने देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही और सभी ने इस पहल की सराहना की। पूरे आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post