जीपीएम में कांग्रेस को मिली नई मजबूती: पवन केसरवानी बने जिला महामंत्री

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम)....जिले की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है, जहां कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पवन केसरवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष गजमती भानु की अनुशंसा पर की गई है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पवन केसरवानी को लंबे समय से संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता माना जाता है, जिसके चलते उन्हें यह अहम पद सौंपा गया है।

डेली न्यूज़ टाइम्स से बातचीत में पवन केसरवानी ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाना, युवाओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ना तथा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना रहेगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पवन केसरवानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post