डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( बिलासपुर / डेस्क खबर )...
शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित महिमा नगर निवासी मोहम्मद इमरान ने सोशल मीडिया के माध्यम से गाली-गलौज, आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से शिकायत की है। इमरान ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में इमरान ने बताया कि कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ वीडियो बनाकर गाली-गलौज की जा रही है और भ्रामक व अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आरोप है कि इसके लिए एक ग्रुप बनाकर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
इमरान ने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है उनमें अंकुश यादव, राहुल गोस्वामी, करण गिरी, लक्ष गोस्वामी और सोनू गोस्वामी के नाम शामिल हैं।
प्रार्थी का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण उन्हें और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
इमरान ने अपने आवेदन के साथ सोशल मीडिया वीडियो और स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में संलग्न किए हैं। आवेदन दिनांक 11 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सिविल लाइन थाने में फॉरवर्ड किया गया है।