गौरेला में विकास को रफ्तार: 3 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी, अध्यक्ष मुकेश दुबे ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
गौरेला.... नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे की मांग पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव ने गौरेला नगर के लिए करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति गौरेला के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत राशि से शहर में विभिन्न आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं, नगर पालिका परिषद गौरेला ने भी उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से नगर के विकास को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी

Post a Comment

Previous Post Next Post