क्रिकेट संघ बिलासपुर के अंडर-16 ट्रायल 26 मार्च को आधारशिला ग्राउंड कोनी मे

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी वर्गो का इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच कराया जाएगा।  जिसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सभी जिला को निर्देशित किया गया है की सभी वर्गो का ट्रायल कराया जाए।  
 जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 26 मार्च  को सुबह 9:00 बजे कोनी के आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल में अंडर 16 ट्रायल लिया जाएगा ।

जिसके लिए ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट , पीवीसी आधार कार्ड,  डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है  और साथ ही ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये देने होंगे 

इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है वह 2026-27   सत्र के लिए लिया जाएगा जिसके लिए अंडर 16 के लिए इस वर्ष कट ऑफ डेट निर्धारीत किया गया है जो कि   ( 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 तक रखा गया है ।
ट्रायल लाल ड्यूज बॉल्स से लिया जाएगा और सभी खिलाड़ी सफ़ेद वेश भूषा में ट्रायल देंगे। 


यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post