डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान ).....
गौरेला.... नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने वार्ड क्रमांक 15 स्थित अंबेडकर नगर में नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के रहवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि शहर के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की मांग के अनुसार नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जिससे जलभराव और आवागमन की समस्या दूर होगी।
उन्होंने कहा कि नगर की जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और नगर के विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड के रहवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई