बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 130 आरक्षक और पुलिसकर्मियों के तबादले, SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर जारी आदेश

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर.....

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर आरक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत कुल 130 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ आरक्षक व पुलिस कर्मियों को प्रशासनिक आवश्यकता और व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से थानों में कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिसकर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह फेरबदल पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post