स्वागत समारोह में जुटा इंटक परिवार, कांग्रेस नेताओं का हुआ सम्मान — मजदूर-किसान हितों पर जोर

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
जिला जीपीएम.....

जिला कार्यालय में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने किया, जिसमें इंटक परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका गांधी से जुड़े संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सहाना बेगम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती विद्या राठौर, मंडल अध्यक्ष गौरेला अमित सोनी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए

इदरीस अंसारी ने कही एकजुटता की बात

स्वागत भाषण में इदरीस अंसारी ने कहा कि इंटक परिवार उन सभी कांग्रेस नेताओं का स्वागत करता है जो गुटबाजी से ऊपर उठकर पार्टी और मजदूर हित में काम करते हैं। उन्होंने सहाना बेगम की मेहनत, लगन और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में उनके काम की चर्चा है।

उन्होंने महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्या राठौर को पार्टी की निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे हर कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाती हैं।
नेताओं ने इंटक की कार्यशैली की सराहना की
मंडल अध्यक्ष अमित सोनी ने इदरीस अंसारी की कार्यशैली और संगठन क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे पहले भी मीडिया प्रभारी के रूप में बेहतर काम कर चुके हैं और मजदूरों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं।
विद्या राठौर ने अपने संबोधन में इंटक परिवार का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी मिलकर काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।
सहाना बेगम ने मजदूरों के हक की लड़ाई पर दिया जोर

प्रदेश अध्यक्ष सहाना बेगम ने कहा कि इंटक परिवार गरीब, मजदूर, किसान और आदिवासियों के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जिले में इंटक का नाम कम लोग जानते थे, लेकिन इदरीस अंसारी के प्रयासों से आज संगठन को काम के आधार पर पहचान मिली है।
उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस परिवार मिलकर जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में वंचित वर्गों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post