मुख्यमंत्री से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे, निर्माण कार्यों की स्वीकृति का सौंपा आवेदन

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान)....
जिला जीपीएम-  भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु आवेदन सौंपा। आवेदन में ग्राम पंचायत एवं नगरपालिक परिषद गोरेला क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया है।
मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में निम्न मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
बाँधमुड़ा तिराहे का नाम राष्ट्रीय वीर दुर्गादास जी के नाम पर रखकर वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।

ब्रह्मचारी तालाब, पुराना गोरेला में हाईमास्ट लाइट लगाई जाए

मडुवा तालाब एवं गोरखपुर शिवघाट तालाब में छठ घाट निर्माण कार्य कराया जाए।

पतेराटोला स्कूल को प्राइमरी से मिडिल स्कूल में उन्नयन किया जाए।

सारबहरा तिराहा में वीर गुंडाधुर जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
सिद्धार्थ दुबे ने कहा कि ये सभी कार्य क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगें हैं और इनके पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।
मुख्यमंत्री ने आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post