डेली न्यूज़ टाइम्स...( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। रोजे का महीना चलने के कारण इदरीस अंसारी ने पहले ही सभी से जन्मदिन न मनाने का निवेदन किया था, लेकिन इंटक परिवार ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी।
इंटक परिवार के प्रेम, सम्मान और आग्रह के आगे जिला अध्यक्ष को जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए हर्षोल्लास से जन्मदिवस मनाया।
वहीं ग्राम पंचायत धरहर में भी इंटक परिवार द्वारा जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बलराम देवगन सहित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर इदरीस अंसारी की लंबी उम्र के लिए दुआ करने की अपील की।
इस अवसर पर इदरीस अंसारी ने कहा कि उन्होंने रोजे के कारण जन्मदिन न मनाने का अनुरोध किया था, लेकिन इंटक परिवार के प्यार और सम्मान को देखकर वे भावुक हैं। उन्होंने पूरे जिले से मिले शुभकामनाओं, आशीर्वाद और दुआओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है आगे भी सभी का स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा।