जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुसर्रफ खान की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण (छ.ग.) में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण की अनुशंसा पर की गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदनूर इकबाल खान जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग व जिला संगठन के निर्देशानुसार यह सूची जारी की गई। नियुक्तियों को भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल  की अनुशंसा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुसर्रफ खान द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

घोषित सूची के अनुसार बेलतरा पूर्व से शेख राजिक, बेलतरा पश्चिम से साजिद खान, बेलतरा दक्षिण से अजीज असरार खान, बेलतरा उत्तर से अब्दुल रहमान अली, सीपत से अब्दुल निसार बेग, देवरीखुर्द से सुनील जैन, जयसिंहनगर से अली मुरजा खान, मस्तूरी से अलाउद्दीन खान, मल्हार से वाहिद खान, लोहर्सी से जफार खान, रतनपुर से नियाज खान, बेलगहना से शोएब साहिल, करगी कला से अमित सलुजा एवं कोटा से श्रीमती जसवींदर कौर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों को गति देने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post