69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शानदार समापन..मेजबान छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों टीम ने जीता गोल्ड।

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर.....
4 से 8 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत धरम लाल कौशिक पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा,सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा,श्रीमती पूजा विधानी महापौर बिलासपुर,राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर,दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी,रजनीश सिंह अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक बिलासपुर,संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर,अंबिका साहू सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किया ।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में आए हुए बच्चों कोच एवं मैनेजर से एक फीडबैक प्राप्त किया जाए जिसमें प्रतियोगिता में यदि कहीं कोई कमी रही हो तो उसे आने वाले भविष्य में सुधार किया जा सके। 

बच्चे देश के भविष्य ही नहीं वर्तमान भी हैं - सुशांत शुक्ला

समापन अवसर पर बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए बेलतरा के युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि हमारा ऐसा मानना है कि बच्चे देश के भविष्य ही नहीं बल्कि वर्तमान भी हैं। समाज की इकाई परिवार है और परिवार की इकाई व्यक्ति होता है यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो परिवार स्वस्थ होगा और यदि परिवार स्वस्थ है तो समाज स्वस्थ होगा इन खेलों के माध्यम से मैं कह सकता हूं कि ये  हमारे स्वस्थ बच्चे आगे चलकर स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे और इन खेलों के माध्यम से परिवार समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

अब पढ़ाई के साथ खेल से भी हो रही है लोगों की पहचान - धरम लाल कौशिक

धरमलाल कौशिक ने कहा कि 
जब हम किसी खेल प्रतियोगिता में जीतते हैं तो इससे हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
पढ़ाई करके हम अच्छे नागरिक बन सकते हैं अच्छे स्थान में जा सकते हैं लेकिन वर्तमान में खेलों के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना स्थान बना सकते हैं और अपना नाम रोशन कर सकते हैं।
जब 2047 के विकसित भारत की बात करते हैं तो इसमें खेल का अपना महत्व होगा।
आज ये खिलाड़ी बच्चे इस आयोजन में भाग लिए हैं ये भारत के भविष्य हैं और आपके उत्साह को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि भारत का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल है।
मैं दावे के साथ कह सकता हूं आगे चलकर आप खेलों के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करेंगे और भविष्य भारत के लिए विभिन्न खेलों में मेडल लेकर आयेंगे।
5 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post