मजदूरी मांगने पर धमकी: दीवान पलंग में डिजाइन कार्य कराने के बाद 68 हजार नहीं दिए. .पीड़ित मजदूर पहुंचे इंटक जिला कार्यालय, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....

जिला जीपीएम...

दीवान पलंग में डिजाइन कार्य कराने के बाद मजदूरी न देने और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। डूबटिया निवासी पवन कश्यप पर आरोप है कि उसने कारीगर राशिद और अभिषेक से 25 दीवान पलंग में डिजाइन का काम कराया, जिसकी कुल मजदूरी 68,000 रुपए तय हुई थी।
काम पूरा होने के बाद पवन कश्यप ने मजदूरी देने में टालमटोल शुरू कर दी। “आज दूंगा, कल दूंगा” कहते हुए वह कई महीनों तक मजदूरों को घुमाता रहा। गरीब मजदूर रोज़-रोज़ उसके घर डूबटिया जाकर अपने पैसे की मांग करते रहे, लेकिन अंत में पवन कश्यप ने सीधे धमकी देते हुए कहा –
“जो करना है कर लो, पैसा नहीं दूंगा, जहां शिकायत करना है कर लेना।”

बाहर से आए मजदूर, मजबूरी में भटके

बाहर से आकर काम करने वाले दोनों मजदूर अपनी मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकते रहे। इसी दौरान किसी ने उन्हें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) जिला कार्यालय जाने की सलाह दी।
INTUC जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी से की शिकायत
दोनों मजदूर INTUC जिला कार्यालय पहुंचे और अपनी पूरी आपबीती जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को बताई। शिकायत मिलने के बाद इदरीस अंसारी ने तुरंत पवन कश्यप को फोन कर मजदूरी भुगतान की बात कही, लेकिन पवन कश्यप ने फोन पर ही काम कराने से इनकार कर दिया।
श्रम विभाग और पुलिस में शिकायत की तैयारी
इस पर INTUC जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों को दो दिन बाद पुनः बुलाया है और कहा है कि
श्रम कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी
पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर न्याय की मांग की जाएगी
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजदूरों के अधिकार दिलाने के लिए हर जरूरी कानूनी कदम उठाया जाएगा।

INTUC का सख्त संदेश

INTUC जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा—
“यह साफ है कि पवन कश्यप ने मजदूरों की मजदूरी मार ली है। बाहर के मजदूर होने का फायदा उठाकर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई है, जिसे INTUC परिवार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
मजदूर कहीं का भी हो, जिला जीपीएम में किसी मजदूर के साथ अन्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजदूरों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए INTUC पूरी ताकत से लड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post