यूथ कप 2026" स्वर्गीय मिर्जा हसन बेग की स्मृति में आयोजित में राज्य स्तरीय सेवन साइड हॉकी प्रतियोगिता में तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए

डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
पहले क्वार्टर फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा फ्रेशर्स क्लब बिलासपुर और रायपुर हॉकी के मध्य खेला गया दोनों टीम निर्धारित समय तक दो-दो गोल की बराबरी पर थे मैच का निर्णय प्लांटी स्ट्रोक के माध्यम से लिया गया जिसमें रायपुर हॉकी 6-4 से विजय हुई। 

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जांजगीर हॉकी और रायगढ़ हॉकी के मध्य खेला गया दोनों टीम शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बहुत अच्छे मैदानी गोल करते हुए दोनों टीम खेल का प्रदर्शन किया आखिरी में जांजगीर हाकी कांटे के मुकाबले 7-5 गोल से विजयी होकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया 

आज का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच राजनांदगांव हॉकी और दुर्ग हॉकी के मध्य खेला गया दोनों टीम तेज तर्रार खेल का प्रदर्शन किया और काफी उतार-चढ़ाव के मध्य राजनांदगांव हॉकी ने दुर्ग  3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

कल दो सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा पहले सेमीफाइनल दोपहर 2:00 बजे राजनंदगांव हॉकी वर्सेस जांजगीर है ।दूसरा सेमीफाइनल नगर हॉकी संघ बिलासपुर विरुद्ध रायपुर हॉकी के मध्य खेला जाएगा 

आज के मुख्य अतिथि के रूप सिधांशू  मिश्रा शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सुनील मिश्रा जी,खालिद खान ,वीरेंद्र नामदेव जी थे।

उपरोक्त जानकारी आयोजन सचिव सैय्यद इखलाक अली ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post