बजट 2026 देशहित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी: मुशर्रफ़ खान ( जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण )

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर....
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने केंद्रीय बजट 2026 को देशहित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सभी वर्गों, सभी राज्यों और सभी क्षेत्रों का संतुलित रूप से ध्यान रखा गया है।
मुशर्रफ़ खान ने बताया कि बजट में औद्योगिक विकास, रेल नेटवर्क के विस्तार, जल मार्गों के विकास, लघु एवं मध्यम उद्योगों, माइनिंग सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिसिन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट सभी राज्यों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। अंत में मुशर्रफ़ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post