सीपत खमरिया में रमेश ज्वेलर्स पर लूट — 2 बाइक में आए 3 बदमाश 8–10 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना लेकर फरार, 3 दिन में दूसरी वारदात से दहशत

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर...
सीपत क्षेत्र के खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक विनय सोनी जब दुकान का शटर बंद कर रहे थे, उसी दौरान 2 बाइक में सवार 3 बदमाश पहुंचे और जमीन पर रखे दो बैग उठाकर फरार हो गए
AI GENRATED IMAGE 

बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 8 से 10 किलो चांदी और लगभग 60 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। घटना के बाद लुटेरे अकलतरा–बलौदा की दिशा में भाग निकले।
रमेश ज्वेलर्स 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि 3 दिन के भीतर दूसरी लूट की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post