इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 फाइनल मैच आज...विजेता टीम को एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी के साथही एक लाख 10786 का नगद पुरस्कार मिलेगा..मिनी स्टेडियम में आज दो सेमीफाइनल मैच खेले गए

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )..

बिलासपुर..... इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग 2026 फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। आज 16 फरवरी को मिनी स्टेडियम गांधी चौक में क्रिकेट  प्रतियोगिता का समापन होगा। तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आज 16 फरवरी को शाम 7:30 बजे गांधी चौक मिनी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि केरूप में  विधायक अटल श्रीवास्तव , वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा सलीम राज , विधायक दिलीप लहरिया, शहर के प्रमुख उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया,भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता महेश दुबे, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आएंगे। 
क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच जीतने वाली 
विजेता टीम को 1 लाख 10 हजार 786 का नगद पुरस्कार एवं एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी । उप विजेता टीम को 55 हजार 786 का नगर पुरस्कार तथा एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सबसे  अच्छा क्षेत्ररक्षण करने वाले तथा सभी मेचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार  प्रदान कियाजाएगा। आयोजन समिति के  तौसीफ खान ने घोषणा करते हुए बताया कि फाइनल मैच में दर्शक दीर्घा में यदि खिलाड़ी छक्का मारने वाले मैदान के बाहर जाने वाली गेंद को केच लेता है तो उस दर्शन को ₹3100 नगद और ब्लूटूथ का पुरस्कार दिया जाएगा।

आज मिनी स्टेडियम गांधी चौक में पहला सेमीफाइनल मैच जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स तथा मुगल लीजेंड्स के बीच खेला गया । दूसरा मैच अर्सलान फाइटर तथा अल हिंद लायंस के बीच खेला गया। 10-10ओवर के मैच में जो  टीम जीतेगी कल उनका फाइनल में मुकाबला होगा। आज सेमीफाइनल मैच में विधायक सुशांत शुक्ला,नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की कुल सचिव तरुण धर दीवान, ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। आज प्रारंभ में में नागरिक इलेवन और नगर निगम नगर निगम के बीच सद्भावना मैच खेला गया जिसमें निगम की टीम ने मैच जीत लिया है।  आज सेमी फाइनल के मैच में खिलाड़ियों का  उत्साह बढ़ाने के लिए फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान पार्षद शहजादी कुरैशी ,श्याम कश्यप, ,समाज सेवी शेख अयूब ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post