बुजुर्ग की जमीन बेचकर पैसा नहीं दिया, आरोपी के खिलाफ SP से शिकायत....17 लाख हड़पने का लगा आरोपी

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान ).....
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में जमीन बिक्री से जुड़े एक गंभीर मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पैतृक जमीन, जो पेंड्रा क्षेत्र के भरा पारा, पटवारी हल्का नंबर 00001 में स्थित थी, उसकी खराब तबीयत और उम्र का लाभ उठाकर पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से बेची गई।
शिकायत में बताया गया है कि जमीन की बिक्री अमीर सुहैल पिता अब्दुल रशीद द्वारा की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 76 लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि इस राशि में से पीड़ित की सात बहनों को 34 लाख 37 हजार 500 रुपये बांटे गए, जबकि स्वयं शिकायतकर्ता को केवल 17 लाख रुपये ही दिए गए। शेष 17 लाख 37 हजार 500 रुपये आज तक नहीं दिए गए हैं।

पीड़ित का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद आरोपी टालमटोल कर रहा है और “आज दूंगा, कल दूंगा” कहकर भुगतान से बच रहा है। मामले को धोखाधड़ी बताते हुए पीड़ित ने SP से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और बकाया राशि दिलाने की मांग की है।

इंटक अध्यक्ष के द्वारा SP ऑफिस में करवाई गयी शिकायत

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता 

Post a Comment

Previous Post Next Post