बिलासपुर का युवा राष्ट्रीय मंच पर.... आयुष सिंह राजपूत करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान)....

बिलासपुर... अशोक नगर, बिलासपुर निवासी आयुष सिंह राजपूत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। आयुष ने चयन प्रक्रिया के अंतिम इंटरव्यू राउंड के बाद उनका चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन के लिए किया गया।
यह आयोजन 12 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के सभी राज्यों से चयनित युवा नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।

चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय रही, जिसमें प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, PPT प्रेजेंटेशन और अंत में इंटरव्यू शामिल था। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयुष ने पहला स्थान प्राप्त किया।

22 वर्षीय आयुष सिंह राजपूत वर्तमान में CGPSC aspirant हैं सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

आयुष की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर जिले और छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। स्थानीय युवाओं के लिए यह सफलता एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post