डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
थाना मस्तूरी क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध मस्तूरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,100 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जप्त की है। इस मामले में अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 08 जनवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लावर तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां 7 आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके पास से नगद राशि व ताश की गड्डी जप्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में लखेश्वर साहू, देवेंद्र सोनी, भरत जायसवाल, रामकुमार केंवट, पोला राम, फेकूराम साहू एवं राजू साहू शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है।
मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।