लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन 47वें दिन भी जारी, महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर दिया समर्थन, सर्व समाज उतरा आंदोलन के पक्ष में

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर....
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का आज 47वां दिन रहा। इस दौरान आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। आरपांचल के समाजसेवी पिंकू पांडे, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राई, शहर महासचिव जफर मेमन, संजय यादव सहित कटियापारा, चिंगाराजपारा और चांटीडीह क्षेत्र की महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

चिंगाराजपारा और चांटीडीह की महिला समूह की ओर से नीतू पारचे और रिंकी कश्यप ने कहा कि सरकार गरीबों को बेवजह परेशान कर रही है। मकान तोड़ना पूरी तरह गलत है। हम सभी महिलाएं लिंगियाडीह के लोगों के साथ हैं और आगे भी समर्थन करती रहेंगी।

सर्व समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. रघु साहू ने कहा कि अब सर्व समाज इस आंदोलन के साथ खड़ा है। लिंगियाडीह में वर्षों से रह रहे लोगों को न्याय मिलना चाहिए और प्रशासन को उनकी व्यथा सुननी चाहिए।
इस सर्वदलीय महाधरना आंदोलन में श्रीमती यशोदा पाटिल, श्याम मूरत कौशिक, कुंती तिवारी, साखन दरवे, शुभम सोनी, ऋतिक दुबे, भोला राम साहू, प्रशांत मिश्रा, श्रवण दास मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, सिद्धार्थ भारती, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
धरना स्थल पर लगातार नारेबाजी और शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से प्रशासन से लिंगियाडीहवासियों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post