कृष्णा रंग महोत्सव 2026 की विजेता आरोही राठौर को 26 जनवरी पर SECL CMD हरीश दुहन ने किया सम्मानित, बिलासपुर गौरवान्वित

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर की होनहार नृत्यांगना आरोही राठौर ने 15वें कृष्णा रंग महोत्सव 2026 में अर्धशास्त्रीय एवं बृज मयूरी नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। वृंदावन में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी नाटक, नृत्य एवं संगीत महोत्सव में देश-विदेश से आए कलाकारों के बीच आरोही की इस शानदार उपलब्धि को विशेष सराहना मिली।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) हरीश दुहन द्वारा आरोही राठौर को सम्मानित किया गया। CMD ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं देश की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाती हैं।

आरोही राठौर नृत्यधरा संस्था की छात्रा हैं और उनके इस प्रदर्शन ने संस्था के साथ-साथ पूरे बिलासपुर शहर को गौरवान्वित किया है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, साधना और कला के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
कला, संस्कृति और परंपरा के इस गौरवपूर्ण संगम में बिलासपुर की सशक्त उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि शहर की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है। 🇮🇳✨

Post a Comment

Previous Post Next Post