डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और नकद राशि भी बरामद कर ली गई है।
घटना का विवरण
प्रार्थी कुष कुमार खुसरो (26 वर्ष), जो ब्लिंकिट कंपनी में डिलिवरी बॉय के रूप में कार्यरत है, ने 18 जनवरी 2026 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे अशोक विहार फेस-2 से डिलिवरी कर कंपनी के स्टोर लौटते समय चार युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई और जेब से 1000 रुपये नकद तथा मोटोरोला मोबाइल लूटकर फरार हो गए। भागते समय एक युवक ने अपने साथी को “आकाश” नाम लेकर जल्दी भागने को कहा।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार और सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर, चिंगराजपारा के पास घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी आकाश केंवट (21 वर्ष) और दीपक पटेल (20 वर्ष) ने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
आकाश केंवट, निवासी चिंगराजपारा, थाना सरकंडा
दीपक पटेल, निवासी चिंगराजपारा, थाना सरकंडा
विधि से संघर्षरत दो नाबालिग
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध और लूटपाट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।