पेंड्रा–मरवाही में जुए का अवैध कारोबार चरम पर, लाखों की बाज़ी रोज, पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे मे....नया बस स्टैंड भर्रापारा और कटरा उसआड़ में खुलेआम ताश के पत्तों पर चल रहा लाखों का जुआ

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
जिला जीपीएम- 
पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस स्टैंड के भर्रापारा इलाके में इन दिनों ताश के पत्तों की महफिल जोरों पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक यहां रोज़ाना लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब खुलेआम होने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इसी तरह मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा उसआड़ इलाके में भी जुए का अवैध फड़ सक्रिय बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यहां भी रोज़ाना लाखों रुपये की बाज़ी लगाई जाती है, लेकिन संबंधित थाना पुलिस आंख मूंदे बैठी है।
( प्रतीकात्मक फोटो)

खासकर पेंड्रा थाना क्षेत्र में जुआ फड़ लगातार सक्रिय रहने की बात सामने आ रही है। जुए की इस अवैध गतिविधि से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस इन जुआ फड़ों पर कार्रवाई करेगी या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह फलता-फूलता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post