कोलवाशरी की जनसुनवाई स्थगित की जाए – विधायक अटल श्रीवास्तव

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( डेली न्यूज़ टाइम्स )...

कोटा (बिलासपुर)। ग्राम अमाली में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्रा. लि. द्वारा प्रस्तावित कोलवाशरी परियोजना की जनसुनवाई को स्थगित करने की मांग को लेकर ने को पत्र लिखा है। यह जनसुनवाई 22 दिसंबर को निर्धारित है।


विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोलवाशरी स्थापना से ग्राम अमाली सहित आसपास के लगभग 20 ग्राम प्रभावित होंगे, जबकि जनसुनवाई प्रभावित ग्राम क्षेत्र में न कर में आयोजित की जा रही है। उन्होंने आपत्ति जताई कि 22 दिसंबर को इसी महाविद्यालय में दो पालियों में सेमेस्टर परीक्षाएं भी निर्धारित हैं, जिससे परीक्षार्थियों को गंभीर असुविधा होगी।

विधायक ने पत्र के माध्यम से कोलवाशरी से संबंधित समस्त पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA), पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP), एयर क्वालिटी रिपोर्ट, डीपीआर, जल एवं पर्यावरण अनुमति, रिस्क एवं डिजास्टर प्लान तथा ग्रामसभा प्रस्ताव सहित विस्तृत प्रतिवेदन दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही इस विषय में को भी अवगत कराया गया है।


इधर, भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम सरपंचों ने भी विधायक अटल श्रीवास्तव से मुलाकात कर जनसुनवाई निरस्त करने की मांग का समर्थन किया। इस दौरान सूरज साधेलाल भारद्वाज (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कोटा), दुर्गेश साहू (सांसद प्रतिनिधि), बजरंग जायसवाल (मंडल अध्यक्ष, कोटा), सरपंच मोनू केंवट, श्यामजी यादव, राजेश साहू, सुरेश पांडेय, राजेश बिंझवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंच और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post