डेली न्यूज़ टाइम्स... (लाइव रिपोर्ट)...
बिलासपुर के क्षेत्र अंतर्गत विवादित पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाहर बुधवार देर शाम जबरदस्त मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अवैध चखना दुकान हटाए जाने के बाद भी यहां शराबियों का जमावड़ा लगातार बना रहता था, जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति बन रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में कुछ लोगों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। इस झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पहले भी इस स्थान को लेकर शिकायतें की गई थीं, बावजूद इसके निगरानी और सख्ती नहीं बरती गई, जिससे थाना प्रभारी की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर थोड़ी देर में…