50 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 73 लाख की साइबर ठगी – दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)....

बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।


क्या था मामला?

सकरी क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायी राजेश पाण्डेय को आरोपियों ने श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, मुंबई का अधिकारी बनकर फोन किया और पीएम समृद्धि योजना के तहत कम ब्याज पर 50 लाख का लोन तथा 30% की छूट दिलाने का लालच दिया।

फरवरी 2024 से सितंबर 2025 तक विभिन्न मोबाइल नंबरों से संपर्क कर आरोपियों ने व्यवसायी से किस्तों में कुल 73,23,291 रुपये ठग लिए।

ठगी कैसे की जाती थी?

  • आरोपी फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खाते का उपयोग करते थे।
  • दिल्ली में किराये के मकान में रहकर लोगों को सरकारी योजना के नाम पर झांसा देते थे।
  • ठगी की गई रकम दूसरों के नाम पर खुलवाए बैंक खातों में जमा कराकर निकाल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी गढ़वाल कनौली, थाना महुआ, जिला वैशाली (बिहार)
  2. अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष, निवासी गढ़वाल कनौली, जिला वैशाली (बिहार)

दोनों आरोपी बिहार जिला वैशाली से विशेष टीम द्वारा पकड़ लिए गए। पूछताछ में उन्होंने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है।

आगे की कार्रवाई

  • आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
  • ठगी की गई रकम के प्रवाह और बाकी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
  • प्रकरण में धारा 318(4), 111(4) बीएनएस, तथा आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post